बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि उसका ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पंजाब के गुरदासपुर निवासी राजकुमार शुक्रवार रात अपने ट्रक में आलू लादकर पंजाब से कोलकाता जा रहा था। जैसे ही वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उसके ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक राजकुमार घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को ...