Bagpat News: ईओ के बोर्ड बैठक में न पहुंचने पर सभासदों का हंगामा
बागपत, सितम्बर 28 -- Bagpat News: दाहा। दोघट नगर पंचायत में सोमवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी (ईओ) सीमा राघव के नहीं पहुंचने पर सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर हंगामा किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि ईओ के नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने के कारण कस्बे में विकास कार्य और जरूरी प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर जिलाधिकारी बागपत से शिकायत करने की चेतावनी दी। सोमवार को दोघट कस्बे की नगर पंचायत कार्यालय पर खड़े सभासदों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व ईओ सीमा राघव एक बार नगर पंचायत कार्यालय में ज्वाइनिंग के लिए आई थीं। इसके बाद सोमवार को दूसरी बार बोर्ड बैठक बुलाई गई, लेकिन ईओ बैठक में नहीं पहुंचीं। इससे नाराज सभासदों ने कार्यालय के बाहर विरोध जताया। सभासदों का आरोप है कि ईओ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.