बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: मुलसम गांव के एक ईंट भट्ठे के पसार में बने गहरे गड्ढे में दो दिनों से लापता दसवीं के छात्र का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी। आजमपुर मुलसम गांव में बुधवार को एक ईंट भट्ठे के पसार में बने 8-10 फीट गहरे गड्ढे में दो दिनों से लापता दसवीं के छात्र का शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके डायल 112 पुलिस व स्थानीय पुलिस पहुंची और पानी भरे गड्ढे से युवक के शव को बाहर निकाला तथा ग्रामीणों से शव शिनाख्त कराने का प्रयास किया कुछ देर बाद गांव से लापता छात्र प्रिंस उर्फ छोटू के पिता देवेन्द्र प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें शव दिखाई तो उन्होंने अपने बेटे पर प्रिंस के रूप शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार...