Bagpat News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, तीन घायल
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। रेहड़ी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। उन पर सवार तीन लोग घायल गए। उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। निवाड़ा निवासी 24 वर्षीय मंजीत अपने गांव के साथी 22 वर्षीय चांद, 23 वर्षीय काला व एक अन्य युवक के साथ लधवाड़ी के निकट स्थित भट्ठे से ईंट लेकर हरियाणा जा रहे थे। गांव के निकट ही रास्ते में रेहड़ी को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मंजीत के सिर, चांद व काला के पैर में गंभीर चोट आई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
सड़क हादसे में पुजारी का भाई घायल बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.