Bagpat News: इन्फ्लुएंसर से दोस्ती पड़ी भारी, मिलने पहुंचे दो बच्चों के पिता की पिटाई
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का मामला विवाद और मारपीट तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद दो बच्चों के पिता और एक युवती के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता चला गया। आरोप है कि युवती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर व्यक्ति को मिलने के बहाने बुलाया और बड़ौली गांव के पास उसकी जमकर पिटाई कर दी। दिनदहाड़े हुई मारपीट से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी निवासी दो बच्चों के पिता की इंस्टाग्राम के माध्यम से बागपत के अहेड़ा मार्ग निवासी एक युवती से जान-पहचान हुई थी। युवती सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर है। बताया गया कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.