Bagpat News: इनामी विपुल खूनी की मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच
बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बागपत। एसटीएफ और बागपत पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हुए 50 हजार के इनामी बदमाश विपुल उर्फ खूनी के शव का दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी की गई। विपुल को तीन गोली सीने और एक नाक पर लगने की पुष्टि हुई। चारों गोली आरपार हुई मिली। वहीं, मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। कुख्यात सुशील मूंछ गिरोह के शार्प शूटर 50 हजार के इनामी विपुल उर्फ खूनी निवासी ग्राम भभीसा शामली को 25 जुलाई शाम ग्राम सैड़भर के जंगल में मेरठ एसटीएफ व सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया था। उसके पास से दो पिस्टल .32 बोर, कारतूस के खोखे व बाइक बरामद हुई थी। बदमाश के खिलाफ 38 मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ के एसआई अरुण निगम ने सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विपुल के परिजन और रिश्तेदार रविवार को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.