Bagpat News: इंडिया गठबंधन में अंतर्कलह, चुनाव में बिखर जाएगा कुनबा: ऐश्वर्या राज
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ऐश्वर्या राज बागपत पहुंचे। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के भीतर अंतर्कलह है। कांग्रेस और सपा नेता एक-दूसरे पर छींटाकशी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के बीच आपसी खींचतान का असर उनकी राजनीतिक संभावनाओं पर भी पड़ेगा। पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देता है। पार्टी सरकार में किसानों और युवाओं के वकील की भूमिका निभा रही है। किसानों की समस्याओं और युवाओं के मुद्दों को उचित मंच पर उठाना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत युवाओं की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.