Bagpat News: इंटर कॉलेज में फर्नीचर को एमएलसी ने दिए 10 लाख रुपये
बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बागपत। महावतपुर बावली स्थित सर्वोदय मंदिर इंटर कॉलेज में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि जारी करने की संस्तुति की गई है। मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह को पत्र भेजकर अपनी विधान मंडल विकास निधि से धनराशि निर्गत करने का अनुरोध किया है। पत्र में कॉलेज में फर्नीचर निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की मांग की गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था विद्यालय प्रबंध समिति को बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.