बागपत, नवम्बर 29 -- Bagpat News: चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। आवारा पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिन-रात खेतों की रखवाली करने के बावजूद किसानों को फसलों को बचाने में कामयाबी नहीं मिल रही है। लहचौड़ा गांव के किसानों का कहना है कि आवारा पशुओं के झुंड अचानक खेतों में पहुंच जाते हैं और फसलों को चरने के साथ रौंदकर भी नष्ट कर देते हैं। सबसे अधिक नुकसान गन्ने और सरसों की फसल को हो रहा है। किसानों को डर है कि यदि इसी तरह पशुओं का आतंक जारी रहा तो उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो जाएगी। भाकियू नेता शिवदत्त शर्मा ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। पशुओं का झुंड जिस खेत में घुस जा...