Bagpat News: आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान
बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। रालोद नेता एडवोकेट नीरज पंडित सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ब्राह्मण पुट्ठी गांव में हिंसक हो रहे आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग की। नीरज पंडित ने बताया कि गांव में बंदरों और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन ये लोगों पर हमला कर रहे हैं और काटने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। उन्होंने डीएम से मांग की कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर गांव से हिंसक बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़वाने की व्यवस्था कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.