Bagpat News: आर्यिका सरस्वती माता का 59वां अवतरण दिवस मनाया
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के बड़ागांव मार्ग स्थित निर्भय एंकलेव के पार्श्वनाथ पद्मावती धाम जैन मंदिर में रविवार को मां पद्मावती की भक्ति आराधना और आर्यिका सरस्वती माता का 59वां अवतरण दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मां पद्मावती को चोले अर्पित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के जाप और मां पद्मावती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से मां पद्मावती की आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि और मंगलकामना की। कार्यक्रम में नमनकर्ता मीनू जैन और दिल्ली के रोहिणी निवासी राजेश जैन रहे। मां पद्मावती को समर्पित भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.