बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। गुरुवार को बागपत के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में मेरठ आरटीओ (प्रवर्तन) अमरीश कुमार व आरटीओ अनीता सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लेते हुए अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों व विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय कार्यों के निस्तारण में होने वाली देरी व विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति को गंभीरता से लिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरआई सुरेंद्र कुमार दीपक कुमार, अजित सिंह, मोहित खट्टर, किशोर कुमार समेत परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। ...