बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: दाहा। बेगमाबाद गढ़ी गांव में प्रमोद शर्मा के आवास पर रविवार आयोजित बैठक में ब्राह्मण समा टीवीज के चौरासी चौधरी पंडित सुभाष शर्मा ने कहा कि हम किसी जाति समाज का विरोध नहीं करते है। हमारा उद्देश्य सभी वर्गों के समान अधिकार का है। आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। ब्लाक अध्यक्ष पंडित जगदीश प्रसाद ने कहा कि यूजीसी बिल को सरकार वापस ले ये भारतीय संविधान की धारा 14 एवं 16 को प्रभावित करता है। जो समाज में शिक्षा वर्ग भेदभाव पूर्ण नीति है, सरकार ऐसे बिल वापस ले। इस मौके पर ओमकार शर्मा, ऋषिपाल, हरिओम शर्मा, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूजीसी कानून रद्द कर आर्थिक आधार पर लागू किया जाए आरक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...