Bagpat News: आरक्षण के विरोध में सिनौली में फूंका पुतला, गांव-गांव आंदोलन की तैयारी
बागपत, अगस्त 10 -- Bagpat News: बड़ौत। आरक्षण व्यवस्था के विरोध की मुहिम अब गांवों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को तहसील क्षेत्र के सिनौली गांव में सामान्य वर्ग के लोगों ने आरक्षण का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन को जनपद के गांव-गांव तक पहुंचाने का ऐलान किया। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी दीपक शर्मा एडवोकेट और शिक्षक नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद पुतला दहन किया। दीपक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज जिस मुद्दे को लेकर संघर्ष शुरू करता है, उसे उसके मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के विरोध की यह मुहिम अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.