Bagpat News: आबादी से पकड़कर शहर की सीमा पर छोड़े जा रहे कुत्ते
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है और कुत्ते के काटने से मासूमों की जान तक जाने लगी है। इन सबके बीच नगर पालिका प्रशासन का आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान भी गंभीर सवालिया निशान के घेरे में आ गया है। नगर पालिका द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों और मोहल्लों से आवारा कुत्तों को पकड़कर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। पकड़े गए इन खतरनाक और आवारा कुत्तों को शहर की सीमा या बाहरी इलाकों में ले जाकर छोड़ा जा रहा है, जिससे समस्या का स्थायी समाधान होने के बजाय वह और अधिक विकृत रूप ले रही है। नगर पालिका की टीम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों से आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य तो किया जा रहा है, लेकिन उनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी तरह से गलत साबित हो रही है। पकड़े गए कुत्तों को शेल्टर होम न होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.