बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत न्यूट्री सीरियल योजना के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट लोकमंच पर मिलेट्स महोत्सव एवं कृषि मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने प्रतिभाग करते हुए श्री अन्न की उपयोगिता, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जहां कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि श्री अन्न पोषण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा बदलते कृषि परिवेश में इनकी खेती किसानों के लिए उपयोगी विकल्प बन सकती है। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव कुमार राय, अपर जिलाधिक...