Bagpat News: आधी कीमत में मिल रहा गेहूं का बीज, उमड़ी किसानों की भीड़
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: खेकड़ा। गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आते ही कृषि कल्याण केंद्र पर किसानों की भीड़ उमड़ने लगी है। मंगलवार को सुबह से ही बीज लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही। बाजार के मुकाबले सरकारी केंद्र पर लगभग आधी कीमत में बेहतर गुणवत्ता का बीज मिलने से किसान निजी दुकानों के बजाय कृषि कल्याण केंद्र को प्राथमिकता दे रहे हैं। हाल में हुई बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ने से बुवाई में देरी हुई थी। अब मौसम अनुकूल होने के साथ किसानों ने गेहूं की बुवाई की तैयारी तेज कर दी है। केंद्र पर गेहूं की विभिन्न उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण शुरू केन्द्र प्रभारी सनोज पंवार ने बताया कि पहले से पंजीकरण कराने वाले किसानों को नियमानुसार बीज व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.