बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: बागपत। किसान ट्रस्ट की ट्रस्टी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी ने शुक्रवार को छपरौली पुस्तकालय का भ्रमण किया। इसके बाद पाली में संचालित चौधरी अजीत सिंह फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट में ध्वजारोहण कर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण, भविष्य की योजनाओं और आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। कोर्स पूरा करने वाली छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। इस दौरान चारु चौधरी ने कहा कि किसान ट्रस्ट का संकल्प हर गांव तक प्रशिक्षण केंद्रों की पहुंच बनाने, हर महिला को हुनर, रोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने का है। इस दौरान छपरौली विधायक डा. अजय कुमार, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, ओमबीर ढाका आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...