बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह 27 अगस्त यानि आज बागपत के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे मवीकलां पहुंचेंगे। जहां से वे कार द्वारा खेकड़ा पहुंचेंगे। वहां वे दिवंगत रणजीत सिंह की तेहरवीं में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे बसी गांव में 108 वर्षीय दिवंगत छोटू राम की तेहरवीं में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां से वे बागपत के जाट भवन पहुंचेंगे। जहां वे चौधरी अजित सिंह ज्ञान वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- रालोद की रैली को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...