बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बड़ौत। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को अजितनाथ सभागार में आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आचार्य परमेष्ठी विधान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य ऋषभ जैन को प्राप्त हुआ। आचार्य आर्जव सागर महाराज द्वारा रचित काव्य पर आधारित विधान में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यार्जव गुरु गुणगान और गुरु गुण महिमा के माध्यम से गुरु के त्याग, संयम, साधना और धर्मप्रभावना का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में मुकेश जैन, ऋषभ जैन, वरदान जैन, सचिन जैन, विकास जैन, अनुज जैन, नवीन जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: शरद पूर्णिमा पर श्री शांतिनाथ विधान में उमड़ी आ...