Bagpat News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन
बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी छह प्रमुख मांगों को लेकर शुक्रवार को डीपीआरओ को पंचायतीराज निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में एनआरएलएम की गाइडलाइन के अनुसार मानदेय और प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि, पांच लाख रुपये का कैशलेस इलाज और 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की मांग की गई। इसके अलावा अभियान के दौरान मृत 33 कर्मचारियों के परिजनों को निर्धारित लाभ दिलाने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश के दौरान मानदेय देने, सभी कर्मचारियों के लिए एचआर पॉलिसी बनाने, पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा देने तथा मानदेय से काटे गए जीएसटी और सर्विस टैक्स की धनराशि वापस करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Gora...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.