बागपत, नवम्बर 22 -- Bagpat News: दाहा। गांगनौली गांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी के बेटे रोहन राठी का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की, उत्तराखंड में असिस्टेंट रजिस्ट्रार (सहायक कुलसचिव) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर गांगनौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें पुरातन छात्र गौरव सम्मान ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज राठी ने बताया कि रोहन राठी का आईआईटी रुड़की में असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर चयन हुआ है। उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। आज रोहन वर्तमान में आईआईटी दिल्ली के ऑडिट विभाग में कार्यरत हैं। इससे पूर्व उनका चयन दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा विभाग में भी हो चुका है। यह ...