बागपत, सितम्बर 18 -- Bagpat News: बागपत। आंधी और बारिश के कारण गुरुवार सुबह शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। जगह-जगह बिजली लाइनों में ब्रेकडाउन होने और तार टूटने से कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।

गांवों में बिजली को तरसे लोग देहात में 100 से अधिक गांवों में बिजली न आने से लोग परेशान रहे। वहीं सड़कों पर जलभराव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के दौरान कई स्थानों पर बिजली के तारों और लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिर गईं। इससे विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई फीडरों से आपूर्ति प्रभावित हो गई। सुबह बिजली गुल होने के बाद लोग आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। तेज हवा और बारिश के बीच विद्युतकर्मियों को लाइनों की मरम्मत करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर तार टूटने और अन्य तकनीकी खाम...