Bagpat News: आंधी-बारिश का कहर: 190 गांवों में 7 से 8 घंटे गुल रही बिजली
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। जिले में गुरुवार सुबह अचानक आई आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने बिजली व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। इसका सबसे ज्यादा असर 190 गांवों पर पड़ा। इन गांवों में बिजली आपूर्ति करीब सात से आठ घंटे तक ठप रही। इसके अलावा, बागपत, बड़ौत और खेकड़ा जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों में भी 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आंधी और बारिश शुरू हो गई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां बिजली लाइनों पर गिर गईं। इससे कई जगह बिजली के तार टूट गए और इंसुलेटर पंक्चर होने जैसी तकनीकी समस्याएं सामने आईं। सुरक्षा की दृष्टि से और बड़े फॉल्ट से बचाने के लिए विद्युत उपकेंद्रों (पावर हाउस) से तुरंत सप्लाई रोकनी पड़ी। ग्रामीण अंचलों में 190 से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.