बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: बड़ौत। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा शनिवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज के सभागार में 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी भर्ती-2026 की नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, वहीं विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और भाजपा जिला मंत्री व कार्यक्रम के जिला संयोजक एडवोकेट अंकित लपराना ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को साड़ियां तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा में बेहतर योगदान देने वाली मा...