Bagpat News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटा एक्सपायरी सत्तू और कीड़ेदार दलिया
बागपत, अक्टूबर 13 -- Bagpat News: बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। केंद्र से मासूम बच्चों को जो पोषाहार बांटा गया वह एक्सपायरी डेट का सत्तू और कीड़े लगा दलिया था। इसकी जानकारी होते ही अभिभावकों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। आंगनबाड़ी केंद्र से छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार की ओर से पोषाहार वितरित किया जाता है। केंद्र से राशन घर ले जाने के बाद जब अभिभावकों ने पैकेट खोले तो दलिया में कीड़े रेंगते मिले। साथ ही सत्तू की मियाद भी खत्म हो चुकी थी। जिम्मेदार विभागों की इस भारी लापरवाही ने नौनिहालों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। इससे अभिभावकों में आक्रोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.