बागपत, नवम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। अहैड़ा रेलवे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण पूरा कराने के लिए अब रूट डायवर्जन की तैयारी तेज हो गई है। निर्माण कार्य के चलते चमरावल-मुरादनगर मार्ग पर यातायात बंद किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। बड़े वाहनों को पांची चौराहे और महिला थाने के पास से वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर डायवर्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दरअसल, अहैड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पिछले करीब तीन वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण चमरावल-मुरादनगर मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों ...