बागपत, सितम्बर 1 -- Bagpat News: बागपत। गैर जनपदों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी एहतियात बरतने पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी के तहत अस्पतालों की ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों का पर्चा अलग काउंटर पर बनाया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनुराग वाष्र्णेय ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों में कुछ के स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए बुखार के सभी मरीजों का पर्चा अलग काउंटर पर बनाया जाएगा। यह व्यवस्था जल्द लागू कर दी जाएगी। इस व्यवस्था को लागू करने का उद्देश्य यह है कि ऐसे मरीज जिन्हें बुखार नहीं है, जो अन्य बीमारियों जैसे बीपी, शुगर, हार्ट, स्किन अलर्जी आदि के उपचार को अस्पताल पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्वास्थ्य--बेकाबू हो रहा बुखार, ओपीडी से लेकर जांच सें...