बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत शहर के कमलानगर के लोगो ने मंगलवार को मौहल्ले में संचालित मदरसे का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि मदरसा अवैध रूप से बनाया गया है और मदरसे के संचालक दलित समाज के लोगो से अभद्रता करते है। लोगों ने बताया कि शहर के कमलानगर मौहल्ले में टीन शेड डालकर अवैध रूप से मदरसा संचालित किया गया है। आरोप है कि मदरसा संचालक उनसे अभद्रता करते हैं। बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा मदरसे पर नोटिस चस्पा किया गया था, जिसे मदरसा संचालक ने उतार कर फाड़ दिया है। उन्होंने डीएम से मदरसा बंद किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरेंद्र, तरुण कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप, शक्ति सिंह, बिट्टू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...