बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिकारियों से शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें लक्ष्य तय कर मेहनत, अनुशासन और समय प्रबंधन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में प्रबंधक अलका शाह, डॉ. संदीप शाह, सभासद गजेंद्र सिंह सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सही उम्र में सही लक्ष्य तय करना जरूरी: संस्कृति त्रिवेदी यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सर्वोदय विद्यालय में छात्राओं के गुरु बने डीएम, कॅरियर संवा...