Bagpat News: अफसरों ने विद्यार्थियों से संवाद कर दिए सफलता के टिप्स
बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए और सफलता, करियर, अनुशासन व आत्मविश्वास को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन ने विद्यालय की स्थापना, इतिहास और संचालन व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्य अतिथि तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करने के साथ उसे हासिल करने के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सतवीर सिंह, नोडल अधिकारी एवं गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चौहान, डॉ. सरिता, दीपक शर्मा, अवनीश कुमार सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.