बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बड़ौत। अधिकारियों के नाम पर राशन डीलरों से कथित अवैध वसूली के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने अवकाश से लौटने के बाद पूरे मामले की जांच बड़ौत के आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट जल्द मांगी गई है, जिसके आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामला तब सामने आया था जब अंगदपुर गांव की राशन डीलर गीता जैन समेत कई डीलरों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया कि सरकारी स्तर पर मिलने वाले 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन में से 45 रुपये प्रति क्विंटल अधिकारियों के नाम पर एक व्यक्ति वसूल रहा है, जो स्वयं को राशन डीलरों का अध्यक्ष बताता है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रकम नहीं देने वाले डीलरों को जांच, कार्रवाई और दुकान निलंबित कराने की धमकी दी जाती थी। शि...