बागपत, अक्टूबर 1 -- Bagpat News: बागपत। सीडीओ और डीपीआरओ की कार्रवाई से नाराज़ पंचायत सचिवों ने गुरुवार को पिलाना ब्लॉक में बैठक आयोजित की। जिसमें प्रतिनिमंडल द्वारा डीएम को समस्याओं से अवगत कराने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा उन्होंने अपनी सात सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर कार्य से विरत रहने की चेतावनी भी दी है। 22 पंचायत सचिवों द्वारा अभिलेख और चार्ज नहीं देने का मुद्दा गरमा गया है। सीडीओ अनिल कुमार के आदेश पर डीपीआरओ रमेश गुप्ता द्वारा की गई शुरु की गई एफआइआर की कार्रवाई को लेकर पिलाना ब्लॉक में पंचायत सचिवों ने बैठक आयोजित की। पंचायत सचिवों का आरोप है कि 40 सफाई कर्मचारी उच्च अधिकारियों के निजी कार्यों में लगे हुए हैं जिसके कारण ग्राम पंचायतों में साफ सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। उनकी मांग है कि इन सफाईकर्मियों को अधिकारियों क...