बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: बागपत। डीजीपी के निर्देशन में शुरू हुआ साइबर वज्र अपराधियों पर कहर बनकर टूटने लगा है। गत सात जुलाई से अब तक बागपत के साइबर थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए, जिसके बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, 18 प्रकरणों का भी निपटारा किया गया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गत सात जुलाई से डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में साइबर वज्र ऑपरेशन शुरू हुआ था। जिसके बाद साइबर थाने पर दो मुकदमे दर्ज हुए थे। जिनमें से एक में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी लोन विज्ञापन डालकर सीधे साधे लोगों के साथ ठगी की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Noida News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 7.80 लाख रुपये ठगे ठगों द्वारा एजेंट बनाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी। ठग 4200 रुपये प्रोसेसिंग फीस लेकर 15 से 35 हजार ...