बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। जिले में लूट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब अपराधियों की निगरानी का नया खाका तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जिलेभर में 'ऑपरेशन पहचान' शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत पुलिस पुराने और सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उनकी मौजूदा स्थिति और गतिविधियों का सत्यापन करेगी। अभियान सितंबर से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जाएगा। ऑपरेशन पहचान के दौरान बीट पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की सूची तैयार कर उनका भौतिक सत्यापन करेंगे। पिछले वर्षों में लूट, चोरी, छिनैती, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर जैसे मामलों में संलिप्त रहे अपराधियों पर फोकस रहेगा। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि संबंधित अपराधी वर्तमान में कहां रह रहा है, उसकी दिन...