Bagpat News: अन्नपूर्णा भवन निर्माण की खामियों पर आधा दर्जन नोटिस, नेता बना रहे भुगतान का दबाव
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। ग्राम बसौद में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में लापरवाही और मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निर्माण कार्य में मिली खामियों को दूर करने के बजाय आगे काम कराने पर ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर ठेकेदार को डिबार करने के साथ अनुबंध निरस्त कर जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी। अधिशासी अभियंता पूनम यादव की ओर से जारी अंतिम नोटिस के अनुसार, अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत ग्राम बसौद में मॉडल दुकान का निर्माण कराने के लिए रिद्धि सिद्धि ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सचिन दीक्षित को अनुबंध दिया गया था। अनुबंध के मुताबिक निर्माण कार्य पांच जनवरी 2026 से शुरू कर पांच मार्च 2026 तक पूरा करना था। जो समय से पूरा नहीं हो पाया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.