Bagpat News: अनुभवहीन लेबर और बिना जेई के डाली गई पाइपलाइन बनी सरदर्द
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: अनुभवहीन लेबर और बिना जेई की निगरानी के बिछाई गई पाइपलाइन अब जल निगम का सरदर्द बन चुकी है। पुराना कस्बा बागपत में पेयजल लाइन अभी तक पूरी तरह बिछाई नहीं गई है। जिसके कारण घनश्याम दास मार्ग और कंठी माता कालोनी में आठवें दिन भी पानी नहीं पहुंचा है। इसके अलावा ठेकेदार की लेबर ने जगह जगह चार इंची पाइपलाइन पर पाइप प्लग लगा रखे हैं। इस कारण बड़ी टंकी की सप्लाई खोलते ही पानी के प्रेशर से पाइपलाइन जगह जगह से फट गई है और करीब 15 सौ परिवारों को शुक्रवार को भी पानी किल्लत का सामना करना पड़ा है। पुराना कस्बा बागपत में पेयजल लाइन बिछाने के दौरान जल निगम की शुरुवाती लापरवाही की समस्या का सामना अब करना पड़ रहा है। ठेकेदार की अनुभवहीन लेबर और जल निगम के इंजीनियरों की लापरवाही के कारण घनश्याम दास मार्ग और कंठी माता कालोनी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.