बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बालैनी। मेरठ-बागपत मार्ग पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के समीप अनियंत्रित होकर कार खाई में पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणो ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। चांदीनगर क्षेत्र के सांकलपुठि गांव निवासी कुलदीप गुरुवार को कार लेकर किसी काम से मेरठ गया था। दोपहर में वापस लौटते समय जब वह सिंघावली अहीर बिजलीघर के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसमें कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने घायल को उपचार के लिये बालैनी देव भूमि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...