बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बागपत। खेकड़ा में रेलवे फाटक संख्या 19 पर दो साल से अधूरे पड़े अंडरपास का मामला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुंच गया है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने रेल मंत्री से मुलाकात कर अंडरपास का निर्माण जल्द पूरा कराने और करीब चार मीटर चौड़ा रोड ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की। जिस पर मंत्री ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सांसद ने बताया कि अंडरपास अधूरा होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज से जुड़ा यह मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भेजे पत्र में बताया कि सांसद के पत्र में उठाए गए मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अंडरपास निर्माण पूरा ...