Bagpat News: अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। बागपत जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बार एसोसिएशन जालौन (कालपी) के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व सजा दिलाने की मांग की गई। जिला बार अध्यक्ष सुभाष तोमर ने बताया कि गयादीन अहिरवार का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा की। हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, सुरक्षा कानून की मांग मुख्यमंत्री यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.