Bagpat News: अधिकारियों ने किसानों से भरवाए सहमति पत्र
बागपत, सितम्बर 14 -- Bagpat News: चांदीनगर। यूपीसीडा द्वारा खेकड़ा क्षेत्र के 12 गावों की जमीन अधिग्रहण की जानी है, जिसके लिए हल्का लेखपाल और यूपीसीडा के कर्मचारियों ने गौना गांव में पहुंचकर किसानों के सहमति पत्र भरें। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण द्वारा खेकड़ा क्षेत्र के 12 गावों के किसानों की जमीन अधिग्रहण की जानी है, जिसे लेकर किसानों में पंचायत का दौर जारी है। किसान मुआवजा दर बढाने और नोएडा की तर्ज पर विकास की मांग कर रहे है। वहीं सोमवार को राजस्व विभाग से लेखपाल अनिल कुमार और यूपीसीडा से विकास चौधरी और अश्वनी कुमार ने गौना गांव पहुंच कर कैंप लगाया, जिसमें किसानों के सहमति पत्र भरे गए। करीब चार सौ किसानों ने सहमति पत्र भरकर दिए। यूपीसीडा के अधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि मुआवजे की दर शासन तय करेगा। बताया कि किसानों को उचित मुआवजे के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.