बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: बागपत। नगर पालिका द्वारा बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दौरान सड़क के बीच लगी रेडी, दुकान के बाहर रखे तख्त और दुकानों के ऊपर लगे टीन शेड को जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया। अभियान के चलते व्यापारी नेताओं और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोक हुईं। एसडीएम दिग्विजय सिंह और ईओ हरिलाल पटेल के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शहर के शौकत मार्किट, पांडव रोड और वंदना चौक से अतिक्रमण हटवाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर लगी ठेली, दुकान में बाहर लगे तख्त, दुकानों की छत पर लगे टीन शेड को हटाया गया। वही नगर पालिका प्रशासन द्वारा दुकानों के बाहर मार्किंग भी की गई। इस दौरान शौकत मार्किट में व्यापारी के आगे टीन शेड को तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर व्यापारी नेताओं ने विरोध किया।...