बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बागपत। शहर के वंदना चौक के पास शनिवार की रात सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार रात 55 वर्षीय आशा नाम की महिला वंदना चौक के पास पैदल ही सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर पड़ी। इस भीषण हादसे में उसेके सिर पर बेहद गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक हो गई और मौके पर ही खून बहने लग...