बागपत, नवम्बर 16 -- Bagpat News: बड़ौत थाना क्षेत्र के बड़ौली गांव निवासी 32 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गौरीपुर से बड़ौली लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक रेलवे विभाग में प्राइवेट अटेंडेंट के रूप में काम करता था। परिजनों ने बताया कि सौरभ रविवार की शाम मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। रात करीब आठ बजे परिजनों ने फोन कर घर आने के बारे में पूछा, तो उसने 20-25 मिनट में लौटने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों को उसके साथ हुए हादसे की जानकारी मिली। बताया गया कि रविवार रात करीब पौने 11 बजे अवनीश उसे घायल हालत में जिला अस्पताल बागपत लेकर पहुंचे। अवनीश ने बताया कि वह गौरीपुर से मकान निर्माण में इस्तेमाल होने व...