Bagpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बड़ौत। बिराल-पुसार मार्ग पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुजफ्फरनगर जनपद के हरसौली गांव निवासी कल्लू पुत्र बाबू पशुओं के पैरों में खुरी (नाल) लगाने का काम करता था। वह मंगलवार को बाइक से बिराल से पुसार जा रहा था। रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की और अस्पताल परिसर में हंगामा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.