बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बालैनी। मेरठ-बागपत मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बागपत के मीतली गांव निवासी विनीत शर्मा बाइक पर सवार होकर किसी काम से मेरठ जा रहा था।जब वह बालैनी टोल प्लाजा के समीप पहुँचा तो पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर भाग गया।टक्कर लगने से विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।घायल के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बालैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...