Bagpat News: अजामिल ने नाम जपा तो पापों से मिली मुक्ति: नीरज शर्मा
बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। बिजरौल गांव के देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को कथा वाचिका नीरज शर्मा ने श्रद्धालुओं को कपिल- देवहूति संवाद, प्रकृति-पुरुष के स्वरूप,भक्ति मार्ग, ज्ञानयोग और मोक्ष तत्व का विस्तार से वर्णन कराया। कथा के प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। नीरज शर्मा ने कहा कि यह प्रसंग मनुष्य को सांसारिक आसक्ति से बचने और भगवान की प्राप्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि अजामिल जैसा पापी व्यक्ति भी जीवन के अंतिम समय में भगवान का नाम नारायण लेने से भवसागर से पार हो गया। इस मौके पर पप्पू मोती, सुभाष प्रधान, रविन्द्र चेयरमैन, यशपाल सिंह, अरविंद पंवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.