Bagpat News: अखंड भारत संकल्प यात्रा में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे
बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बड़ौत। अखंड भारत संकल्प समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर में अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बड़ौत रेलवे स्टेशन से हुआ। भगवा ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और अखंड भारत का संदेश दिया गया। यात्रा में स्वामी दीपांकर महाराज, शिव गोरखनाथ आश्रम भगवानपुर नांगल के महंत अर्जुन नाथ महाराज और समाजसेवी रामवीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पीएन शर्मा पार्क पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'जय श्री राम' के जयकारे गूंजते रहे। बाजार में सनातनी बंधुओं की ओर से यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.