Bagpat News: अंतर महाविद्यालीय प्रतियोगिताओं में डीजे कॉलेज ने जीते 23 पदक
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में दिगंबर जैन महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए। आरएसएस पीजी कॉलेज, पिलखुवा (हापुड़) में 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने चारों स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महिला वेटलिफ्टिंग में टीम ने विजेता, जबकि पुरुष वेटलिफ्टिंग, महिला पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। महिला वेटलिफ्टिंग में महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने छह पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी ने 49 किलोग्राम, संजना ने 53 किलोग्राम, अनु राठी ने 57 किलोग्राम, पायल ने 69 किलोग्राम और शालू ने 86 किलोग्राम भार वर्ग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.