बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में हुई हत्या के बाद स्वॉट टीम को बागपत से शामली भेजा गया था, लेकिन टीम में शामिल तीन पुलिस कर्मी शामली नहीं पहुंचे। जिसका पता चलते ही एसपी ने तीनों को स्वॉट टीम से हटाकर थानों पर तैनात कर दिया। दरअसल, 26 अगस्त को शामली में बाइक सवार चार बदमाशों ने हरियाण्वी गायक अंकित बालियान की जिम से निकलते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। अंकित की हत्या के बाद परिजनों और समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पड़ोसी जनपद की घटना होने की वजह से बागपत की स्वाट टीम को भी शामली भेजा गया था, लेकिन टीम में शामिल तीन पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचे और न ही बागपत में किसी स्थान पर ड्यूटी पर नजर आए। यह भी पढ़ें- Shamli News: करनाल से आए और दिल्ली रोड से बागपत होते हुए हरियाणा भागे ...